फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dispute in Congress, officials came out against the district president

Baghpat News: कांग्रेस में हुआ विवाद, जिलाध्यक्ष के खिलाफ उतरे पदाधिकारी

Wed, 21 Aug 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 21 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Congress, officials came out against the district president
बागपत। शहर की सब्जी मंडी में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के बाद कांग्रेस में आपसी विवाद शुरू हो गया। जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनपर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बागपत में सब्जी मंडी के पास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे जाहिद कुरैशी ने सभी से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर फल भी वितरित किए। इसके बाद वहां सभी ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने आरोप लगाय कि जिलाध्यक्ष यूनुस पार्टी को समाप्त करना चाहते हैं। जिले में कांग्रेस बड़ौत तक ही सीमित रह गई है और वह सभी कार्यक्रम केवल अपने घर में करते हैं। जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। अनिल तोमर ने कहा कि जिलाध्यक्ष की गलत नीतियों के कारण जिले में पार्टी का जनाधार समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकमान से जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार ने कहा कि जिलाध्यक्ष के व्यवहार के बारे में हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी जाहिद अड़ती, अनिल तोमर, हाजी अनीश, सत्तार, गुलजार, वाजिद, सफीक अहमद, अरविंद राणा, पप्पू जख्मी मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी का कहना है कि अभद्रता के आरोप गलत है। कुछ लोग उनसे द्वेष भावना रखते हैं और वह उनकी खिलाफत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed