{"_id":"64249434c2f8ca29920b7164","slug":"displeasure-over-reduction-in-budget-of-gram-panchayat-baghpat-news-c-14-1-173083-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रधानों ने ग्राम पंचायत के बजट में कटौती पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रधानों ने ग्राम पंचायत के बजट में कटौती पर जताई नाराजगी
Thu, 30 Mar 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत। विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में चल रहे ग्राम प्रधान संगठन के धरने में जिले के ग्राम प्रधान भी शामिल हुए। ग्राम प्रधानों ने केंद्रीय वित्त के बजट में कटौती पर नाराजगी जताई और केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान और सांसद वरुण गांधी को पत्र सौंपा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव प्रधान ने बताया कि केंद्रीय वित्त में कटौती होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित हो गए हैं। उन्होंने कटौती किए गए बजट को दोबारा बहाल करने की मांग की। साथ ही सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकर का मानदेय, स्कूलों का बिजली बिल, पंचायत सहायकों व ग्राम प्रधान का मानदेय की व्यवस्था अलग मद से कराने की मांग की।
इसके अलावा गोशालाओं के संचालन में खर्च हो रहे चार फीसदी बजट को पशुपालन विभाग या फिर अन्य विभाग से जारी कराने की मांग की। साथ ही मनरेगा कार्यों का भुगतान कराने का अधिकार भी ग्राम पंचायत को दिलाने की मांग की। इस मौके पर सचिन शर्मा प्रधान ट्योढ़ी, प्रवीण प्रधान, हरकरण प्रधान, हुकुम प्रधान, रामकिशोर प्रधान, देवेंद्र प्रधान, ब्लाॅक अध्यक्ष भीम प्रधान समेत अन्य प्रधान मौजूद रहे।