{"_id":"5defebef8ebc3e87c70dc9b0","slug":"discussion-on-the-interests-of-teachers-in-the-conference-baraut-news-mrt457944068","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में शिक्षकों के हितों पर चर्चा की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में शिक्षकों के हितों पर चर्चा की गई
विज्ञापन
सम्मेलन में शिक्षकों के हितों पर चर्चा
बिनौली (बागपत)। गांवड़ी स्थित राजेश पायलट पब्लिक हाई स्कूल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक (वित्तविहीन) शिक्षकं संघ के तत्वावधान में जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक गोष्ठी हुई। जिसमें शिक्षकों के हितों को लेकर चिंतन हुआ।
समाज में शिक्षक की भूमिका विषय पर विचार रखते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने कहा कि शिक्षक की समाज सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका है। देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित व संस्कारित करने का मुख्य दायित्व शिक्षक पर ही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करे तो समाज जागृत व राष्ट्र उन्नत होगा। प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णपाल सिंह व स्वराज्यपाल दुहुण ने कहा कि समाज का सच्चा मार्गदर्शक शिक्षक ही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. जयकंवार सरोहा, शिक्षक नेता स्वराजपाल दुहुण, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बैंसला, सेलकराम चौधरी, राकेश शर्मा आदि ने विचार रखे। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए। संयोजक दिनेश गुर्जर ने अतिथियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान राजवीर सिंह भगोट को प्रधानाचार्य परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बालकृष्ण चौधरी की अध्यक्षता व क़ौमवीर सिंह के संचालन में हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमवीर तोमर, विमला यादव, धर्मेंद्र खोखर, जगन्नाथ कसाना, वीरेंद्र सरोहा, ओंकारदत्त शर्मा, जसवीर सिंह, राजेंद्र चिकारा, विकास प्रधान, देवेंद्र सिंह, सुलेखा जैन आदि मौजूद रहे।