फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discussion between Chaudhary Jayant and MLAs regarding Lok Sabha elections in meeting in Delhi

दिल्ली में बैठक: जयंत और विधायकों के बीच क्या हुई बातचीत? लोकसभा चुनाव को लेकर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 15 Feb 2024 10:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Feb 2024 10:44 PM IST
सार

Baghpat News : चौधरी जयंत सिंह और रालोद के सभी विधायकों के बीच बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इस बैठक में राज्यसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर विधायकों से यह खास बातचीत हुई है।

विज्ञापन
Discussion between Chaudhary Jayant and MLAs regarding Lok Sabha elections in meeting in Delhi
दिल्ली में चौधरी जयंत ने विधायकों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद के एनडीए संग गठबंधन करने से कई विधायकों में नाराजगी होने की बात शुरू हुई तो बृहस्पतिवार को सभी विधायकों ने दिल्ली पहुंचकर एकजुटता का संदेश दिया। जहां रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ बैठक हुई और राज्यसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन


रालोद के सभी नौ विधायक बृहस्पतिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे और वहां अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ उनकी बैठक हुई। इस बैठक को करने के कई कारण रहे, जिनमें सबसे अहम कारण यह बताया जा रहा है कि एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर कई विधायक नाराज होने की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। यह संदेश फैलता देखकर ही एकजुटता दिखाने को बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यह भी बात हुई कि राज्यसभा के लिए चुनाव होता है तो उसमें एनडीए के प्रत्याशियों का साथ दिया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई और उसके लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed