फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Discount on the purchase of vehicles, even showrooms empty

वाहनों की खरीद पर छूट, फिर भी शोरूम सूने

Tue, 04 Jul 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 04 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Discount on the purchase of vehicles, even showrooms empty
शोरूम मालिक मुकेश कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देशभर में एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद दुपहिया वाहनों की खरीद पर लगने वाले टैक्स में दो प्रतिशत की कमी आ गई है। इसके बावजूद ग्राहकों पर कोई असर नहीं दिख रहा। शोरूम मालिकों का कहना है कि अभी ग्राहक असमंजस की स्थिति में हैं, इसलिए वाहन कम ही लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने से दोपहिया वाहन के शोरूम मालिकों को तो परेशानी होगी, लेकिन खरीदारों को 1300 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक का फायदा होगा। पहले वाहनों पर कुल मिलाकर 30 प्रतिशत टैक्स था, लेकिन अब जीएसटी में टैक्स घटाया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में होंडा एजेंसी के मालिक अरुण तोमर बॉबी ने बताया कि पहले दोपहिया वाहनों पर सभी कर मिलाकर 30 प्रतिशत टैक्स काटा जाता था, लेकिन जीएसटी लागू होने से 2 प्रतिशत टैक्स में कमी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी ग्राहक असमंजस की स्थिति में हैं। उन्हें इस संबंध में पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरो कंपन्नी के शोरूम मालिक सुरेंद्र मलिक ने बताया कि दोपहिया वाहनों पर टैक्स में 2 प्रतिशत की कमी के बावजूद ग्राहकों की संख्या न के बराबर है। उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। बजाज शोरूम के मालिक मुकेश जैन ने बताया कि अभी तक जीएसटी कानून से कोई कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है। लेकिन, ग्राहकों की संख्या में कमी जरूर आई है। 


टीवीएस शोरूम के मालिक डॉ. पुष्पेंद्र तोमर ने बताया कि जीएसटी कानून से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और यह जनता के हित में लिया गया फैसला है। इससे देश में एक कर व्यवस्था लागू होगी। शुरू में थोड़ी परेशानी जरूर होगी, लेकिन बाद में ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed