{"_id":"648a1b8e0fda838879058f39","slug":"discipline-and-patience-are-necessary-for-success-in-life-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2284-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और संयम जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और संयम जरूरी
Thu, 15 Jun 2023 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में अमर उजाला की ओर से मिले प्रशस्ति पत्र व मेडल दिखाते यूपी बोर्ड हाईस्कूल व
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मेधावियों का सम्मान समारोह हुआ। इसमें प्रदेश की सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले के अलावा इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में जिले के टॉप दस छात्र-छात्राओं को मेडल, चैक, टेबलेट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त करने वाले श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज के अर्जुन चौधरी को एक लाख रुपये का चैक, टेबलेट, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के टॉप टेन की सूची में शामिल 24 अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपये का चैक, टेबलेट, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सफलता के लिए छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आलस्य का त्याग करने और मोबाइल का प्रयोग न करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र में भी उनकी जाने की रूचि हो, उस क्षेत्र में मन लगाकर पढ़ाई करें। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन का बड़ा महत्व है। नियम और संयम से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीडीओ एमएल व्यास, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, अंतरिक्ष कुमार, रामनिवास, ज्वाला प्रसाद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- भाई-बहन दोनों एक साथ हुए सम्मानित
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत के अर्जुन चौधरी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है और उसकी बहन दिव्यांशी को इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है। कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम में दोनों भाई-बहन को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
इंटरमीडिएट के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज के अर्जुन चौधरी, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज के उमंग वशिष्ठ, इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुर खेडक़ी के आर्यांश भारद्वाज, श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज छपरौली की वंशिका, गोडविल इंटर काॅलेज किरठल की विधि, सर्वोदय मंदिर इंटर काॅलेज महावतपुर बावली की अदिति जैन, गोडविल इंटर काॅलेज किरठल की तनु, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत की दिव्यांशी, चेतना इंटर काॅलेज किशनपुर बराल की कलश, श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज छपरौली की अर्चिता, सर्वोदय मंदिर इंटर काॅलेज महावतपुर बावली की पारुल तोमर, गोडविल इंटर काॅलेज किरठल की श्रद्धा और श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत की अनु राठी को सम्मानित किया गया।
इनके अलावा हाईस्कूल के टॉपर वैदिक कन्या इंटर काॅलेज टटीरी की छात्रा जानवी, नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर काॅलेज तमेलागढ़ी का अर्पित, होशियारी देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज रठौड़ा की गुरुवंशी, इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुर खेडक़ी की छवि शर्मा, नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज अमीनगर सराय की साक्षी, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत की जिया कटारिया, इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुर खेड़की, रितिका गोयल, सर्वोदय इंटर काॅलेज पाबला का इरफान, श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज छपरौली का उदय आर्य, इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुर खेडक़ी के विनय नैन, श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर काॅलेज छपरौली की शैलजा कौशिक और गॉडविल इंटर काॅलेज किरठल की साक्षी को सम्मानित किया गया।
- मेडल और प्रमाण पत्र पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
फोटो - 4 बी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने मेधावियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल के साथ ही अमर उजाला की बुक देकर सम्मानित किया। प्रमाणपत्र और मेडल पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मेधावियों को भविष्य में लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मेधावियों को भविष्य में आगे बढ़ते रहने के लिए कहा। इस मौके पर छवि श्रीवास्तव, जयप्रकाश रुहेला, जसविंद्र सिंह, मोनू कुमार, छवि राम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।