{"_id":"5ffc9b308ebc3e32af7eefa8","slug":"dirt-empire-in-railway-park-baraut-news-mrt5199161147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पार्क में गंदगी का साम्राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पार्क में गंदगी का साम्राज्य
विज्ञापन
बड़ौत। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क गंदगी में तब्दील हो गया है। पार्क से हरियाली गायब हो रही है। गंदगी के कारण लोगों ने पार्क में टहलना भी बंद कर दिया है। यह पार्क स्वच्छ भारत मिशन की तस्वीर साफ कर रहा है।
इस पार्क में सुबह - शाम आसपास रहने वाले सीनियर सिटीजन व महिलाएं घूमने आते थे। लेकिन दो- तीन माह से पार्क में साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क में गंदगी इधर-उधर बिखरी हुई है।
ये बोले लोग-----
- खडखडी निवासी संदीप ने बताया कि किसी काम से बड़ौत आया था, कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन पार्क मेें बैठा तो गंदगी से सांस लेना भी मुश्किल हो गया।
- नेहरू रोड निवासी भूपेन्द्र ने बताया कि सुबह व शाम परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ घूमने आते थे, लेकिन पार्क मेें फैली गंदगी के कारण अब घूमना बंद कर दिया है। रेलवे प्रशासन से इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
ये बोले स्टेशन मास्टर-
- स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि नियमित रूप से पार्क की सफाई करायी जाती है, लेकिन आसपास रहने वाले लोग व नगरपालिका के कर्मचारी मौका मिलते ही आसपास का कूड़ा यहां पर डाल देते है, कई बार उन्हें मना भी किया गया, लेकिन मान नहीं रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।