फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dirt being thrown on the school land, increasing trouble

विद्यालय की जमीन पर डाली जा रही गंदगी, बढ़ रही परेशानी

Thu, 11 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dirt being thrown on the school land, increasing trouble
बड़ौत। डीएम साहब हम ढिकाना गांव से बोल रहे हैं, हमारे यहां पर स्थित प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर गंदगी डाली जा रही है, इससे बच्चे और शिक्षक परेशान हैं। ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। कृपया निस्तारण करा दो। इस शिकायत पर एबीएसए जांच करने पहुंचे तो उन्हें वहां पर गंदगी पड़ी मिली। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को डीएम का आदेश सुनाते हुए गंदगी ना डालने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व ढ़िकाना गांव के ग्रामीणों ने डीएम को गांव के प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर गंदगी डालने की शिकायत की थी। डीएम ने एबीएसए प्रकाश चंद को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट मांगी। डीएम के आदेशों पर बृहस्पतिवार को एबीएसए प्रकाश चंद गांव पहुंचे तो उन्होंने गंदगी पड़ी मिली। एबीएसए ने बताया कि जिस जगह गंदगी डाली जा रही है, वह विद्यालय की ही जमीन है, लेकिन विद्यालय से काफी दूर है। गंदगी डालने पर सख्त कार्रवाई की बात ग्रामीणों को बता दी गई है।
विज्ञापन

विद्यालयों का निरीक्षण कर फल वितरण का जायजा लिया
बड़ौत। एबीएसए प्रकाश चंद ने नगर सहित देहात क्षेत्र के कई विद्यालयों का भी निरीक्षण किया और देखा कि विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित किए जा रहे हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed