{"_id":"66fb359fe969b482cc0688a4","slug":"director-of-scheduled-caste-commission-reached-the-house-of-molestation-victims-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-119204-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छेड़छाड़ पीड़िताओं के घर पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छेड़छाड़ पीड़िताओं के घर पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक
Tue, 01 Oct 2024 05:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक वीके सिंह ने सोमवार को अनुसूचित जाति की पीड़िताओं के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि सभी मामलों में जल्द कार्रवाई की जाए।
रमाला थाने के एक गांव में छेड़छाड़ को लेकर विरोध करने पर घर में घुसकर हमला किया गया था। वहां पहुंचे निदेशक वीके सिंह ने पीड़िता के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपी पक्ष उनपर समझौता का दबाव बना रहा है। इसके बाद वह बड़ौत कोतवाली में पहुंचे और वहां बड़ौत में छेड़छाड़ की पीड़िता के मामले में कार्रवाई को लेकर जानकारी ली। पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही। डायरेक्टर वीके सिंह ने बालैनी में मारपीट की गई व्यक्ति के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया कि तीन आरोपी में से दो फरार चल रहे है और पुलिस उनके घर दबिश दे रही है। उन्होंने खेकड़ा सीओ को निर्देश दिए कि 15 दिन में दोनों आरोपी गिरफ्तार होने चाहिए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।