फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dipped in gum Bakrpur Balaini

गम में डूबा बाखरपुर बालैनी 

Fri, 11 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dipped in gum Bakrpur Balaini
बालैनी के बाखरपुर गांव में सीओ श्वेताभ पांडेय से घटना की जानकारी लेते डा.कुलदीप उज्ज्वल । - फोटो : amar ujala
बागपत के बालैनी में मेरठ के रघुनाथपुर गांव के पास बुधवार की रात में ट्रक और दो बाइकों की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत होने से बाखरपुर बालैनी गांव गम में डूब गया। पूरे दिन गांव में शोक की लहर रही। 
विज्ञापन


  बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित रघुनाथपुर गांव के पास बुधवार रात ट्रक ने दो बाइक को कुचल दिया था। इससे बाइकों पर सवार बाखरपुर बालैनी  निवासी शमीना पत्नी इकबाल (45)  आबिदा पत्नी गुलजार (32) खातून पत्नी आलम (50) आसिफ पुत्र आलम (19) और खातून का दामाद रोशनगढ़ निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पति अय्यूब पुत्र निजामुदीन की मौत हो गई थी। पता चलते ही गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए थे। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर के समय पांचों के शव गांव में पहुंचे। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में उनके शवों को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया। 

विज्ञापन


 सीएम के दरबार में पहुंचा, हादसे का मामला 
बालैनी। पांचों मृतकों के शव बाखरपुर गांव में पहुँचे तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शवों को लेकर मेरठ बागपत मार्ग पर जाने लगा। उनका इरादा शवों को मार्ग पर रखकर जाम लगाने का था। हाईवे पर ले जाकर जाम लगाने के लिए जाने लगे। तभी वहां पर सपा प्रत्याशी कुलदीप उज्ज्वल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से बागपत डीएम से घटना की रिपोर्ट मांगी। सपा प्रत्याशी ने कहा पीड़ितों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास होगा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शवों को सुपुर्द ए खाक करने के लिए तैयार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों महिलाएं थी देवरानी-जेठानी
बालैनी। मृतक तीनों महिलाएं आपस में देवरानी और जेठानी थी। ग्रामीणों ने बताया पहली बार ही तीनों महिलाएं एक साथ गई। सभी लोग जानी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रिश्तेदार में मौत में गए। वहां से वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है।

गांव में रही भारी पुलिस बल तैनात 
बालैनी। बाखरपुर बालैनी गांव में शव पहुँचने से पहले ही सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेेय, बालैनी, सिंघावली अहीर, चांदीनगर थाना पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंच। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे थे। पुलिस को आशंका थी कि कहीं गुस्साए ग्रामीण जाम न लगा दें।

मुख्यमंत्री से मुआवजा दिलवाने का होगा प्रयास 
बालैनी। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, सपा विधान सभा प्रत्याशी कुलदीप उज्ज्वल, ब्लाक प्रमुख अनीश यादव और सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष डॉ. तरुण देव यादव ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी, और कहा दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल कर परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा।


बंद रहे शिक्षण संस्थान और बाजार 
बालैनी। हादसे के बाद बृहस्पतिवार को बालैनी के बाजार दिनभर बंद रहे। बालैनी में स्थित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में भी कॉलेज प्रबंध समिति ने शोकसभा कर कॉलेज की छुट्टी करने की घोषणा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed