फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dilapidated condition of the road, demonstration of villagers in Tehsil

Baghpat News: मार्ग की जर्जर हालत, तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 24 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated condition of the road, demonstration of villagers in Tehsil
बडौत। मौजिजाबाद नांगल, भगवानपुर-दोघट मार्ग की हालत बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। इस मार्ग की बदतर हालत के विरोध शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की जर्जर व बदहाल हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन कोई मार्ग की हालत देखने तक नहीं आया। बताया कि जिला मुख्यालय से 30 किमी की दूरी पर स्थित इस मार्ग की हालत अत्यंत खराब है। एक तरफ जहां सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा कर रही है और मंत्री, सांसद, विधायक सड़कों का जाल बिछाने का वादा कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए कुछ दिन पूर्व लखनऊ प्रस्ताव बनाकर भेजा था, किसान दिवस में भी किसानों ने इस मार्ग को बनवाए जाने का मुद्दा उठाया था। जैसे ही प्रस्ताव पास होता है, युद्ध स्तर पर काम कर मार्ग को बनवाएं जाने का काम किया जाएगा। मौके पर तेजपाल, राजेंद्र, लोकेंद्र, मोहित, सुनील, बिजेंद्र, सन्नी, कल्लू, धर्मेंद्र, राजेंद्र, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed