{"_id":"658f259540b74ca9c508595a","slug":"digital-library-will-be-built-in-every-village-and-wards-baghpat-news-c-28-1-bag1001-8530-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हर गांव और वार्डों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हर गांव और वार्डों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
बागपत। जिले के हर गांव और नगर पालिका व पंचायतों के वार्डों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने गांवों में 288 और शहरों में 28 वार्डों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने के लिए तीन लाख 80 हजार रुपये प्रति लाइब्रेरी के हिसाब से बजट जारी किया है।
छात्र-छात्राओं के साथ ही युवाओं को अपने गांव और वार्ड में ही डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार ने योजना बनाई थी। इन लाइब्रेरी में किताबों से लेकर एलईडी कैमरे वाली, टैबलेट, इंटरनेट, किताब रखने की अलमारी, कुर्सी समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने शहरों केे 28 वार्डों और गांवों में 288 डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 3 लाख 80 हजार रुपये के हिसाब से बजट जारी किया। साथ ही विशेष सचिव आलोक सिंह ने वार्डाें और गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए जगह का चयन कर जल्द शुरू करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
-- -- --
कई गांवों में कराया जा चुका है निर्माण
डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराने पर पहले भी कई गांवों में काम कराया जा चुका है। जिन गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बन चुकी है, उन्हें छोड़कर अन्य गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराई जाएगी।
-- -- -
हजारों युवाओं को मिलेगा फायदा
जिले के 28 वार्डों और गांवों में 288 डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण होने से जिले के हजारों युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। अभी युवा कोचिंग और लाइब्रेरी की सुविधा के लिए दूसरे कस्बो या फिर शहरों की तरफ जाने को मजबूर हैं। आसपास डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होने से युवा अपने समय का सदुपयोग कर सकेंगे।
-- --
किताबों पर खर्च होंगे दो लाख रुपये
डिजिटल लाइब्रेरी में युवाओं के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। जिसमें दो लाख रुपये किताबों पर खर्च किये जाएंगे और वहां सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा की किताबों की भी व्यवस्था कराई जाएगी।