फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Difficulties caused due to negligance of deposits

जमातियों की लापरवाही से खड़ी हुई मुश्किल

Fri, 03 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Difficulties caused due to negligance of deposits
जमातियों की लापरवाही से खड़ी हुई मुश्किल
विज्ञापन

बागपत, बालैनी। नेपाल से आए जमातियों की लापरवाही मुश्किल खड़ी कर सकती है। दिल्ली से होते हुए जमाती गांव के धार्मिक स्थल में पहुंच गए। लॉकडाउन होने के बावजूद जमाती जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंचे। पुलिस पहुंची तो रेंडम जांच में ही कोरोना का मामला सामने आ गया। प्रशासन अब गांव को सैनिटाइज कराने की तैयारी में जुटा है।

जिले में एक फरवरी के बाद विदेशी जमातियों की संख्या 28 है। इसमें 17 एक गांव में और 11 शहर में पकड़े गए हैं। इनमें सभी नेपाल से आए हैं। प्रशासन को जानकारी मिली है कि 19 मार्च को यह गांव आए थे। इस मामले में न तो जमातियों ने और न ही धार्मिक स्थल के संचालकों की ओर से प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस जांच में यह जत्था पकड़ा गया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंच कर सैंपल लिए, जिसमें एक जमाती पॉजिटिव मिला। प्रशासन अब इसकी जांच करेगा कि दिल्ली से चलकर गांव तक पहुंचने और 12 दिन तक यह जमाती कितने लोगों के संपर्क में आए थे। पकड़े गए 11 जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed