फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diarrhea is causing trouble, patients are increasing again

Baghpat News: डायरिया कर रहा परेशान, मरीज फिर बढ़ने लगे

Mon, 29 Jul 2024 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea is causing trouble, patients are increasing again
बागपत। यहां डायरिया ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है और इसके मरीज बढ़ने लगे हैं। जिले की 23 पीएचसी पर लगाए गए स्वास्थ्य आरोग्य मेले में इसके काफी मरीज आए तो अस्पताल में भी डायरिया के मरीज भर्ती हैं। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

यहां रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 26 चिकित्सकों और 58 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं। आरोग्य मेलों में जहां पिछले सप्ताह 859 मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे तो इस बार 928 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें बुखार, त्वचा, ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीज मिले हैं। इसके अलावा डायरिया के 30 से ज्यादा मरीज मिले तो जिला अस्पताल में 15 मरीज डायरिया के भर्ती हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाइयां देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण दिनचर्या व खानपान बेहतर होने पर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed