{"_id":"5813a0e24f1c1b6779bc1c52","slug":"dhanteras-people-descended-on-the-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में उमड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत में धनतेरस पर्व पर खरीदारी के उमड़ी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। धनतेरस पर शहर में खूब रौनक रही। दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों के आवागमन को बंद करवा दिया। सर्राफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी की गई। चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई।
शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर लोगों ने बाजारों में जमकर खरीददारी की। दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों को बाजार में आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया। शहर की अधिकांश दुकानों से लोगों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा सर्राफ और बर्तन वालों की दुकान पर लोगों ने खरीददारी की। परचून की दुकानों से झाडू भी खरीदी। वहीं, दूसरी ओर चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि देव की पूजा अर्चना की, जिसमें क्षेत्र के अधिकांश डॉक्टर पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया गया।
गुफा बाबा मंदिर पर चढ़ाया प्रसाद
बागपत। दीपावली से पूर्व शुक्रवार को दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गुफा बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर माथा टेककर मन्नते मांगी। दीपावली पर्व को देखते हुए दूर दराज के लोगों ने गुफा वाले मंदिर पर पहुंचकर मंदिर में माथा टेक बाबा से मन्नते मांगी। शाम से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में बागपत ही नहीं वेस्ट यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक सेे श्रद्धालु बाबा पर प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचते है।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर रूट डायवर्ट
बागपत। गुफा मंदिर पर दीपावली से पूर्व हर वर्ष मेला लगता है। प्रसाद चढ़ाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। जिसको देखते हुए एसपी बागपत पूनम के निर्देश पर दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। बताया कि दिल्ली की ओर से आने वाला यातायात बागपत से अमीनगर सराय से होकर बड़ौत की ओर जाएगा। शामली की ओर से आने वाला यातायात बड़ौत से अमीनगर सराय बागपत होता हुआ दिल्ली की ओर जाएगा। इसके अलावा सोनीपत-गौरीपुर मोड से बड़ौत की ओर जाने वाला यातायात वंदना चौक बागपत से अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत को जाएगा।