फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotion to God Paves the Way to Salvation: Anubhuti

भगवान की भक्ति से होता है कल्याण का मार्ग प्रशस्त : अनुभूति

Sun, 31 May 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Devotion to God Paves the Way to Salvation: Anubhuti
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 30केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुई।


मंडप की शुद्धि के बाद विधान विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों के साथ भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर धर्मसभा का भी आयोजन किया गया, जिसको संबोधित करते हुए अनुभूति माता ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। अनुभूति माता ने बताया कि जो मनुष्य सच्चे हृदय से भगवान की भक्ति करते हैं, उनका सदैव कल्याण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान की कृपा ऐसे भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। माता ने सभी को नियमित रूप से भगवान की भक्ति करने का आह्वान किया। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, नितिन जैन और विकास जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed