फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees worship Skandmata, the fifth form of Maa Durga

Baghpat News: मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की श्रद्धालुओं ने की पूजा

Thu, 03 Apr 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 03 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees worship Skandmata, the fifth form of Maa Durga
बागपत के बाबा जानकीदास मंदिर में नवरात्रि के पर्व पर पूजा करते श्रद्धालु।
बागपत। नवरात्र के चौथे दिन मां भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह के समय पूजा अर्चना के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

जिले भर में बुधवार को नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता के चार भुजा हैं, जिसमें दो हाथों में कमल, एक हाथ में कार्तिकेय बाल रूप में बैठे हैं।
विज्ञापन

माता की पूजा करने के लिए सबसे पहले जल से आचमन कर मां को फूल, माला चढ़ाई जाती है। माता का सिंदूर, कुमकुम, अक्षत लगाकर, पान में सुपारी, इलायची, बताशा और लौंग चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ कर स्कंदमाता की आरती कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र पर शहर के शालीग्राम मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर पुराना कस्बा, पक्का घाट मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर में श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed