{"_id":"650c47b9f5781e750306a957","slug":"devotees-accepted-the-noble-arjava-religion-and-performed-worship-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2807-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म को किया अंगीकार, पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म को किया अंगीकार, पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
बड़ौत। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने ऋषभ सभागार मान स्तंभ परिसर में संयम साधना संस्कार शिविर के तीसरे दिन पूजा-अर्चना की और उत्तम आर्जव धर्म को अंगीकार किया।
पंडित कमल कुमार कमलकुर भोपाल और पंडित श्रेयांस जैन के निर्देशन में जैन श्रद्धालुओं ने महावीर भगवान, शांतिनाथ भगवान और पारसनाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक किया। सौधर्म इंद्र बनाने का सौभाग्य श्रीपाल, शांतिधारा का सौभाग्य डॉ़ वीरेंद्र सर्राफ को प्राप्त हुआ। आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट अशोक कुमार और अक्षय जैन ने किया। पूजन सामग्री बलराज, अरुण कुमार और प्रवीण जैन द्वारा दी गई। शिविर मेें राजकुमार जैन, धनपाल जैन, अजय जैन, कमल जैन, धन कुमार जैन, सुनील जैन, पवन जैन उपस्थित रहे। उधर, अजितनाथ मन्दिर मंडी में चौसठ रिद्धि विधान का आयोजन किया गया। इसके सौधर्म इंद्र का सौभाग्य नरेश कुमार, सचिन जैन को प्राप्त हुआ। पंडित रजनीश शास्त्री ने अजितनाथ भगवान, देव शास्त्र गुरु और दशलक्षण धर्म, सोलहकारन और विधान की पूजा की। दीप प्रज्ज्वलन प्रमोद जैन कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संभव जैन, श्रुतेश जैन, संयक, रक्षित, नमन, यश, उत्कर्ष, अर्पित उपस्थित रहे।