फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotee dip in Yamuna on Kartik Purnima

Baghpat News: कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में लगाई श्रद्धा की डुबकी

Tue, 28 Nov 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotee dip in Yamuna on Kartik Purnima
बागपत/छपरौली। कार्तिक पूर्णिमा पर बागपत और छपरौली में हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में श्रद्धा की डुबकी लगाई। बागपत व छपरौली में घाटों पर सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। आसपास के गांवों से वाहनों में सवार होकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान के साथ पूजा-अर्चना कर दीपदान भी किया। घाट पर लगाए गए मेलों में लोगों ने खूब खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और गोतााखोरों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

बागपत में यमुना पक्का घाट पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। घाट पर सुबह तीन बजे से श्रद्धालु आने शुरू हो गए। बागपत के अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी, डौला, खट्टा प्रहलादपुर, अमीनगर सराय, बालैनी, खेकड़ा, काठा, मवींकला सहित आस-पास के कई गांवों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा-बुग्गी, ई-रिक्शा, कार और बाइक से यमुना के पक्का घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। घाट पर श्रद्धालुओं ने भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

उधर, छपरौली में शिव मोक्ष धाम पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के अतिरिक्त आसपास के गांव से हजारों श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुग्गी से घाट पर पहुंचे। घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। घाट पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए प्रकाश व सुरक्षा की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मेले में श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
बागपत के पक्का घाट और छपरौली के मोक्ष धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगाया गया। इसमें कस्बे के अतिरिक्त आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। मेले में आए बच्चों ने खिलौने और महिलाओं ने घर की सजावट के लिए खरीदारी की। मेले में दिन भर दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
----
बच्चें ने उठाया झूले और ऊंट की सवारी की लुत्फ
यमुना घाट पर लगाए गए मेलों में बच्चों ने झूलों और ऊंट की सवारी की लुत्फ उठाया। इसके अलावा मेले में जगह-जगह श्रद्धालुओं के भंडारे लगाकर प्रसाद भी वितरित किया गया।
----
सुरक्षा के लिए घाट पर लगाई गई बल्लियां
कार्तिक स्नान करने के लिए यमुना के घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। यमुना में सुरक्षा के लिए बल्लियां लगाई गई और श्रद्धालुओं को अधिक गहरे पानी में न जाने की भी नसीहत दी गई।

----
तैनात रहा पुलिस बल और गोताखोर
मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए सड़क किनारे वाहनों को लगवाया गया। इसके अलावा यमुना में गोताखोर नाव लेकर घूमते रहे। यमुना घाट पर लगाए गए मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। सीओ सविरत्न छपरौली थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सिरोही ने घाट पर पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed