फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devendra Dhanaura henchmen attacked in jail

कचहरी हवालात में देवेंद्र धनौरा के गुर्गे पर हमला

Sat, 07 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 07 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Devendra Dhanaura henchmen attacked in jail
बागपत हवालात में बंदियो में मारपीट के बाद पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बागपत में मेरठ जेल में चल रहे वर्चस्व को लेकर आकाश शामली और देवेंद्र धनौरा का विवाद शुक्रवार को बागपत कचहरी हवालात में देखने को मिला। पेशी पर आए देवेंद्र धनौरा के गुर्गे  नौशाद पर कांच के टुकड़े से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने पेशी पर आए आकाश शामली के तीन साथियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


  मुजफ्फरनगर के गांव कसेरवा निवासी नौशाद पुत्र हकीमुद्दीन ने बताया कि वह देवेंद्र धनौरा का साथी है। शुक्रवार को पुलिस मेरठ जेल से बागपत कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। कोर्ट से वापस कचहरी हवालात में पहुंचते ही पेशी पर आए तीन बंदियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हवालात की खिड़की से शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मोनू बली, शिवम राठी टीकरी और जाकिर बागपत राहुल खट्टा के साथी आकाश शामली गैंग के है।

विज्ञापन

आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। इससे पहले भी मेरठ जेल में कई बार मारपीट कर चुके हैं। 21 मार्च को भी आरोपियों ने मेरठ जेल में उस पर हमला किया था। जिससे वह काफी भयभीत है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कचहरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि हवालात में झगड़ा हुआ है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों ने किया हंगामा
बागपत। झगड़े के दौरान कचहरी हवालात में बंद बंदियों ने हंगामा कर दिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। आरआई राजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां पर पहुंचे। उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया। 

 

बवाल न करा दें कचहरी के झगड़े
बागपत। कचहरी हवालात में हुए झगड़े का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अनेक बार बंदी आपस में भिड़ चुके हैं। दो माह पूर्व दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के चाचा पर ब्लेड़ से कचहरी परिसर में उनके विपक्षी बंदी ने हमला कर दिया था। इससे पहले कपिल बसी ने खेड़ा हटाना गांव के बंदी पर हमला किया था। इससे पहले योगेश भदौड़ा और उधम सिंह करनावल के गुर्गों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। राहुल खट्टा का भाई राजू खट्टा की भी कई बार पुलिस और बंदियों से झड़प हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed