फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development works worth Rs 14 crore were approved in the meeting

Baghpat News: बैठक में 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Thu, 24 Apr 2025 01:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 24 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 14 crore were approved in the meeting
खेकड़ा नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल चेयरपर्सन नीलम धामा और सभासद। संवाद
खेकड़ा। नगर पालिका में बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक में 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। इनमें सड़क व नाला निर्माण, पेयजल की समस्या दूर करने समेत अन्य प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन

नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने वार्डाें में लाइट लगवाने, खडंजा निर्माण, पेयजल आदि के प्रस्ताव रखे। इसके बाद कस्बे में नाले से सीएचसी तक सड़क का निर्माण, पाठशाला मार्ग पर दोनों तरफ नाला निर्माण, डूंडाहेड़ा मार्ग पर अस्थाई गोशाला का निर्माण, काठा मार्ग स्थित जहारवीर गोगा मंदिर में टीन शेड निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी वार्ड में 100 बैंच डालने, पेयजल के लिए तीस वाटर कूलर लगवाने, दस हाईमास्ट लाइट लगवाने, पाठशाला मार्ग पर साइड पटरी का निर्माण कार्य आदि पर मुहर लगाई गई। इस मौके पर चेयरपर्सन नीलम धामा, अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, सुनील धामा, नीरज शर्मा, सभासद महकसिंह धामा, गजेंद्र धामा, संजीव धामा, सुरेश धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed