फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development work will be done in Pilana block with Rs 3.5 crore

Baghpat News: पिलाना ब्लॉक में साढ़े तीन करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Pilana block with Rs 3.5 crore
बागपत। पिलाना क्षेत्र पंचायत की नए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.55 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद अब ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड हो गई। इसमें सीसी रोड, तालाबों की खोदाई तथा लाइटें लगवाने समेत अनेक विकास कार्य हो सकेंगे। इस तरह अब तक पांच ब्लॉकाें की 18 करोड़ की विकास कार्ययोजना तैयार हो गई है। मगर, छपरौली ब्लॉक की कार्ययोजना अपलोड होनी बाकी रह गई हैं।
विज्ञापन

पिलाना ब्लाॅक की कार्ययोजना से संपर्क मार्गों पर सीसी रोड निर्माण, तालाबों की खोदाई एवं सुंदरीकरण, लाइटें लगवाने, जल निकासी को नालों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था कराने तथा खेल मैदान विकसित कराने समेत अनेक कार्य कराए जा सकेंगे। जर्जर भवनों की मरम्मत, नारी सशक्तीकरण तथा शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कार्य भी कराए जाएंगे। अब बजट मिलते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस तरह अभी तक पिलाना समेत बागपत, बिनौली, खेकड़ा, बड़ौत ब्लाॅकों की कुल 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास की कार्ययोजनाएं स्वीकृत होने के बाद ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराई जा चुकी हैं। अब नए वित्त वर्ष में जिले में विकास की बयार बहेगी। प्रभारी सीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने कहा कि छपरौली क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना अपलोड हुई या नहीं, इसकी जानकारी की जाएगी। अपलोड नहीं कराई गई होगी तो इसे अपलोड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed