फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Development will not be seen in the country by blindfolding: Devendra Singh

आंखों पर पट्टी बांधकर देश में विकास नहीं दिखेगा: देवेंद्र सिंह

Mon, 05 Jun 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Development will not be seen in the country by blindfolding: Devendra Singh
- केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जम्मू कश्मीर के विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने कांग्रेस पर बोला हमला
विज्ञापन

- पहलवानों के आंदोलन को लेकर कहा कि इसपर विपक्षी कर रहे राजनीति, जांच में दोषी मिलने वालों पर हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि देश में जितना विकास नौ साल में हुआ है, इतना 70 साल के कांग्रेस राज में नहीं हुआ। इसके बाद भी विपक्षियों को विकास नहीं दिखता है, क्योंकि उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधी हुई है। वह मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस में केवल अपने परिवार को बढ़ावा दिया जाता है और उनको अन्य से कोई मतलब नहीं है। कहा कि स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपने देश की दशा के बारे में बोलने गए थे, लेकिन वहां भी उनका पूरा वक्तव्य केवल खुद पर रहा। उन्होंने देश के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू अपने ही देश की स्थिति ठीक नहीं बता रहा है, क्योंकि वह राष्ट्र हित नहीं बल्कि परिवार का हित चाहते है।
विज्ञापन

विधायक ने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि पहले सौ रुपये दिल्ली से चलते थे और उनमें से केवल 15 रुपये ही आखिरी व्यक्ति तक पहुंचते थे। आज सौ चलते है तो वह सौ की पहुंचते है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाना तो वहां अब कोई पत्थरबाजी नहीं करता है। कहा कि आतंकवाद भी धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है और उसको भाजपा सरकार पूरी तरह से जड़ से खत्म कर देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री साहब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जसवीर सोलंकी, नीरज कौशिक, सुदेश चौहान, राजकुमार चौहान, श्रीनिवास चौहान, जयकरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में दोषी मिलने वालों पर हो कार्रवाई
पूर्व मंत्री और विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पहलवानों के आंदोलन को राजनीतिक नहीं बनाना चाहिए। उनका मुकदमा दर्ज हो चुका है और उसकी जांच चल रही है। उस जांच में अगर कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन किसी के दबाव में कानून नहीं बदलेगा। वहीं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लेकर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed