{"_id":"5f2afab78ebc3e3cb409f6fb","slug":"development-of-the-area-by-widening-of-kishanpur-biral-pusar-route-baghpat-news-mrt494673154","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर बिराल-पुसार मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर बिराल-पुसार मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र का विकास
विज्ञापन
मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत के लोगों को मिलेगा लाभ : सहेंद्र सिंह रमाला
रमाला। छपरौली के विधायक और भाजपा नेता सहेंद्र सिंह रमाला ने किशनपुर बराल से पुसार जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण व नवीनीकरण फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण से क्षेत्र के कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली के लोग सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे।
बुधवार को विधायक ने किशनपुर बिराल में मार्ग के चौड़ीकरण का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से मिलकर छपरौली विधानसभा की सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराया। उनके प्रयास से किशनपुर बिराल-दोघट-पुसार तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुद्ढ़ीकरण की स्वीकृति शासन से मिली। लोक निर्माण विभाग ने 11.4 किमी के रास्ते के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 1915.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। मार्ग चौड़ीकरण पहले 3.75 मीटर था जो अब बढ़कर सात मीटर होगा। मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ के लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है। मार्ग का चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। मास्टर संजय, विकास शर्मा, सुभाष चौहान, बाबूराम, अरविंद, आशीष आदि रहे।