फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dev sites

देव स्थलों पर उमड़ा सैलाब

Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dev sites
खेकड़ा में होली पर्व पर किया गया होलिका दहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में होलिका दहन स्थलों  पर पहुंचकर महिला, बच्चे और युवतियों ने होलिका मैया की पूजा की। परिवार में सुख शांति और  बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की। प्रसाद का वितरण किया। देव स्थलों पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आराधना की।
विज्ञापन


 शहर में रविवार को होली चौक, पक्का घाट, पुराना कस्बा के विभिन्न मोहल्ले में होलिका की पूजा हुई। होलिका का पूजन विभिन्न स्थलों पर हुआ। जहां पर सुबह से ही महिला, बच्चे और युवतियां पूजा करने पहुंची। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। इसके अलावा देव स्थलों पर भी पहुंचकर लोगों ने परिवार में सुख शांति के लिए पूजा की।
विज्ञापन


बच्चों की दीर्घायु के लिए होलिका माता से प्रार्थनाएं की। होलिका की विभिन्न विधियों से आराधना की। प्रत्येक होलिका पूजा स्थलों पर रात के समय दहन किया जाएगा। मान्यता है फाल्गुन पूर्णिमा को वैदिक परंपराओं के तहत पूजन के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता हैओर जलती होलिका से प्रतीकात्मक भक्त प्रहलाद को बाहर निकाल कर खुशियों का पर्व होली के दूसरे गले मिलकर अबीर गुलाल से होली खेल मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडितों के अनुसार इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6ः23 बजे से आठ बजकर 23 मिनट तक रहेगा। अग्रवाल मंडी टटीरी में होली के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। वहीं सूजरपुर महनवा गांव में काल सिंह देव स्थान पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर प्रार्थना की। चौहल्दा, हमीदाबाद के मंदिरों में लोगों की भीड़ रही।


कस्बे की भरभानिया पट्टी में होली पर्व पर समाज सेवी एवं ग्रामीण पशु नस्ल सुधार समिति जनपद डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में भंडारा किया। इसमें सत्यवीर सिंह, महक सिंह, नवीन कुमार, प्रहलाद सिंह, धनश्याम, आदेश, पप्पू मौजूद रहे। दाहा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होलिका की पूजा की। मंदिरों और देव स्थलों में पहुंचकर परिवार में सुख शांति के लिए आराधना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed