फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Destitute children can be kept in Baghpat, they will be adopted from here

Baghpat News: बागपत में रखे जा सकेंगे बेसहारा बच्चे, यहीं से गोद दिए जाएंगे

Wed, 14 Aug 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 14 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Destitute children can be kept in Baghpat, they will be adopted from here
बागपत। बेसहारा बच्चों को गोद लेने के लिए अब मथुरा व रामपुर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यहां वन स्टॉप सेंटर में दस बच्चों की इकाई शुरू की जाएगी और इसके लिए शासन से एक लाख रुपये का बजट भी आ गया है। केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) से प्रक्रिया पूरी हो चुकी और अनुमति मिलने के बाद बच्चों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेसहारा बच्चों को रखने के लिए प्रदेश सरकार ने सिर्फ मथुरा व रामपुर में ही इकाई की स्थापित की है। अभी तक बेसहारा बच्चों को प्रोबेशन विभाग रामपुर व मथुरा में भेजता था। किसी व्यक्ति को बच्चा गोद लेना होता था तो उन्हें सरकारी संस्था मथुरा व रामपुर में जाना पड़ता था। ऐसे में आठ माह में प्रक्रिया पूरी होती थी। ऐसे में अधिकर लोग बच्चा गोद लेने से पीछे हट जाते थे।
विज्ञापन

मेरठ व सहारनपुर मंडल के जिलों की समस्या को देखते हुए बागपत में दस बच्चों की इकाई खोलने के लिए अनुमति मिल गई है। राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई की स्थापना के लिए केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) से अनुमति अगस्त में मिल जाएगी। इसके बाद इकाई में छह वर्ष तक के बच्चे रखे जाएंगे। इनके रखने के लिए खिलौने, झूले आदि सामान के लिए एक लाख रुपये का बजट आ गया है और जल्द ही सामान खरीदा जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि इकाई खोलने के लिए बजट मिल गया है जल्द ही सामान खरीदकर उसे शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed