{"_id":"61db2d541b0910288d30c749","slug":"despite-efforts-the-district-is-lagging-behind-in-vaccination-baghpat-news-mrt5727588184","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लक्ष्य से पिछड़कर कोरोना से निपटना बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लक्ष्य से पिछड़कर कोरोना से निपटना बड़ी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के लक्ष्य से पिछड़कर कोरोना से निपटना बड़ी चुनौती
एक साल में 94 प्रतिशत को पहली और 71 प्रतिशत को लगी दूसरी डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग प्रयासों के बावजूद टीकाकरण के लक्ष्य से पिछड़ रहा है। अधूरे लक्ष्य के साथ कोरोना संक्रमण से निपटना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। अगर हालात नहीं सुधरे तो संक्रमण से निपटना विभाग के लिए आसान नहीं होगा। एक साल से चल रहे टीकाकरण अभियान में अभी तक 94 प्रतिशत लोगों को पहला और 71 प्रतिशत लोगों को ही दूसरा टीका लग पाया है।
जिले में लगातार कोरोना के मरीज मिलने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। अब तक 194 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है, बावजूद इसके टीकाकरण पूरा न होना विभाग के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। शासन स्तर से जिले को 18 से 60 आयु वर्ग के नौ लाख 36 हजार 545 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष एक साल बीतने के बाद जिले में आठ लाख 83 हजार 955 लोगों को पहली और छह लाख 65 हजार 583 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एएनएम और आशा घर-घर जाकर लोगों का सर्वे कर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बावजूद जिला टीकाकरण में पिछड़ रहा है।
विज्ञापन
जिले में ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक लक्ष्य पहली डोज दूसरी डोज
बागपत 116115 168122 118863
बड़ौत 232309 209719 148719
बिनौली 165018 160692 130911
छपरौली 115364 105173 90796
खेकड़ा 132976 121357 92566
पिलाना 124764 118892 83728
कुल 936545 883955 665583
वर्जन- टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सर्वे कराकर लोगों को चिह्नित कर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सोमवार को हेल्थ वर्कर और स्वास्थ्य वर्करों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी।-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह।
जिले में ऐसे मिलें संक्रमित
आठ जनवरी 47
सात जनवरी 45
छह जनवरी 58
पांच जनवरी 17
चार जनवरी 10
तीन जनवरी 02
दो जनवरी 07
एक जनवरी 01