फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera Pramukh reached Barnawa Ashram on 21-day furlough

Baghpat News: डेरा प्रमुख 21 दिन की फरलो पर बरनावा आश्रम पहुंचा

Wed, 14 Aug 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 14 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dera Pramukh reached Barnawa Ashram on 21-day furlough
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम मंगलवार को 21 दिन की फरलो पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंच गया। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है। डेरा प्रमुख इससे पहले 19 जनवरी को छठी बार 50 दिनों की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में आया था।
विज्ञापन

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा प्रमुख को बागपत के बरनावा आश्रम आने के लिए सातवीं बार 21 दिन की फरलो मिली है। इससे पहले वह यहां वर्ष 2022 में 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन, वर्ष 2023 में 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन, 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो और 19 जनवरी को 50 दिनों की पैरोल पर आकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहा। यहां से 10 मार्च को सुनारिया जेल गया था।
विज्ञापन

इस बार 21 दिनों की फरलो मिलने पर मंगलवार की सुबह उसे सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जिले में आने पर बागपत पुलिस-प्रशासन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। राम रहीम की चार गाडि़यों को सुरक्षा में लेकर इंस्पेक्टर बिनौली एमएस गिल व हरियाणा पुलिस बरनावा आश्रम में सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों गाडिय़ों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था। उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई।

- आश्रम में पहुंचते ही हुआ लाइव, न आने की अपील
डेरा प्रमुख राम रहीम फरलो पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचने के कुछ देर बाद छाता लेकर सोशल मीडिया पर लाइव आया। डेरा प्रमुख ने साध संगत से आश्रम में नहीं आने और अपने-अपने घरों में रहने की अपील की। कहा कि जैसा आपको सेवादार व जिम्मेदार कहेंगे, उसी के अनुसार सेवा करनी है और कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed