फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera chief taken to Sunaria jail under police protection

Baghpat News: डेरा प्रमुख को पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया सुनरिया जेल

Thu, 14 Dec 2023 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 14 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dera chief taken to Sunaria jail under police protection
बरनावा आश्रम से सुनरिया जेल के लिए लग्जरी गाड़ी में निकलता राम रहीम का काफिला। संवाद
बिनौली (बागपत)। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 21 दिन की फरलो पर आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का फरलो का समय पूरा हो गया। बुधवार को डेरा प्रमुख को कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। जेल में राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल तथा पांचवीं बार 21 नवम्बर को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा आश्रम में रहा। उसकी फरलो का समय पूरा हो गया। डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। दोपहर को उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ युवराज सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह आश्रम बरनावा पहुंचे। यहां से दोपहर करीब तीन बजकर 22 मिनट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद रंग की आश्रम के अंदर से निकल कर बड़ौत की तरफ से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed