फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dera chief goes back to Sunariya jail after completing parole for the fourth time in Barnawa Ashram Baghpat

Baba Ram Rahim: डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम का पैरोल समय हुआ पूरा, आज जाएगा सुनारिया जेल

Sun, 20 Aug 2023 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Aug 2023 11:35 AM IST
सार

रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख बरनावा के आश्रम में चौथी बार पैरोल पर आया था। 30 दिन के पैरोल का समय पूरा होने पर उसे वापस सुनारिया जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Dera chief goes back to Sunariya jail  after completing parole for the fourth time in Barnawa Ashram Baghpat
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का रविवार को 30 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह आश्रम बरनावा से दोपहर बाद रोहतक की सुनारिया जेल जाएगा। 

विज्ञापन


रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख 20 जुलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा आश्रम में आया था।
विज्ञापन


उसके साथ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये थे। डेरा प्रमुख के पैरोल का समय रविवार को पूरा हो गया है। दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा में उसे रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम चौथी बार पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया था। बता दें कि बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहा। इस दौरान उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही।

डेरे में रहकर उसने इंटरनेट पर ऑनलाइन गुरुकुल व सांग भी लांच किए। तीसरी बार वह 40 दिन के पैरोल का समय पूरा कर यहॉ से 3 मार्च को सुनारिया जेल गया। अब फिर से 30 दिन के पैरोल का समय पूरा कर वह वापस सुनारिया जेल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed