फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dense fog in the morning, relief in sunshine in the afternoon

Baghpat News: सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में धूप में मिली राहत

Tue, 26 Dec 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 26 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, relief in sunshine in the afternoon
बागपत। यहां सुबह घना कोहरा छाया रहा तो तापमान भी कम हो गया। इस कारण लोग सर्दी से कांप उठे। कोहरा घना होने के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोहपर में धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

यहां सुबह के समय घना कोहरा छाने से चालक हाईवे किनारे वाहन खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार करते नजर आए। नगर के मार्ग और बाजारों में सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम रही। हाईवे पर वाहनों की लाइट जली रही। हाईवे पर सुबह के समय वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर में धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और लोग घर की छत व आंगन में धूप सेकते हुए नजर आए। कोहरा छंटने पर हाईवे पर वाहनों ने भी रफ्तार पकड़ी। धूप खिलने पर लोग अपने घरों से बाहर निकले और नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही बढऩी शुुरू हुई। शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ी तो बाजारों में लोगों की भीड़ कम होने लगी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में बच्चों और बुर्जुगों का अधिक ध्यान रखने की जरुरत होती है। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनने और गर्म पेय पदार्थो का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed