फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dengue sting is worsening the condition

Baghpat News: डेंगू का डंक बिगाड़ रहा हालत

Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
dengue sting is worsening the condition
बागपत। यहां डेंगू का डंक लोगों की हालत बिगाड़ रहा है। यहां अभी तक 14 केस डेंगू के मिल चुके हैं तो मलेरिया के दो मरीज अभी तक मिले है। डेंगू के मरीजों का अस्पताल में मच्छरदानी लगाकर उपचार किया जा रहा है। वहीं डेंगू के लगातार मामले आने पर चिकित्सक लोगों को बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पिछले दिनों से मौसम में हर पल बदलाव होने के कारण बीमारियां बढ़ी थी तो बारिश के बाद जलभराव से डेंगू के केस आने लगे है। जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे है, जिनकी जांच कराने में डेंगू के मरीज भी मिल रहे हैं। वहीं आरोग्य मेलों में भी मरीज बढ़ने लगे हैं और यहां आरोग्य मेलों में रविवार को 908 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

- हर बार टूट रहा पिछले 15 दिन के मरीजों का रिकाॅर्ड
जिला अस्पताल में हर 15 दिन का मरीजों का आंकड़ा शासन को भेजा जाता है। जिससे यह पता चला कि पिछले पंद्रह दिन में रिकार्ड नए मरीज आए हैंं, जिनकी संख्या साढ़े दस हजार से ज्यादा है। इनमें बुखार और डायरिया के सबसे ज्यादा मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऐसे करें बचाव
- घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें
- फ्रीज की ट्रे और कूलर को नियमित साफ करें
- नालियों में केरोसिन डालें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- मौसम में बदलाव के कारण बीमारियों को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टीमों को गांवों में भेजकर जांच कराने के साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed