फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dengue patients increasing, confirmed in four others

डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीज, चार अन्य लोगों में हुई पुष्टि

Thu, 30 Sep 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients increasing, confirmed in four others
बागपत। जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को भी चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में 47 केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को देखते हुए जांच बढ़ा दी हैं। संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। जिले में लगातार मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। संक्रमण को देखते हुए रोजाना लगभग 150 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में मिले डेंगू के सभी मरीज का घर पर ही उपचार चल रहा है। अधिकतर मरीज रिकवरी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के परिजनों के संपर्क में हैं। परिजनों से मरीजों का फीडबैक लिया जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए नगर व देहात क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉंगिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने, घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने देने और नालियों में केरोसिन का छिड़काव व पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए जागरूक कर रही है। संक्रमण को देेखते हुए जिले में प्रतिदिन लगभग 150 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed