{"_id":"6365528719505a664033f7cc","slug":"dengue-patients-found-in-bhadal-and-fauladnagar-baghpat-news-mrt612225930","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल और फौलादनगर में एक-एक डेंगू का मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल और फौलादनगर में एक-एक डेंगू का मरीज मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। चौगामा क्षेत्र में डेंगू और बुखार का प्रकोप जारी है। फौलादनगर और भड़ल गांव के शुक्रवार को एक-एक किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक का दिल्ली और दूसरे का मेरठ में इलाज चल रहा है।
फौलादनगर के ग्राम प्रधान राहुल के पुत्र अरमान (9) और भड़ल गांव के शैलेंद्र के पोते शिवम (10) डेंगू की पुष्टि हुई है। अरमान का इलाज दिल्ली और शिवम का मेरठ के अस्पताल में जारी है। गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अब तक केवल डेंगू के 17 केस मिले हैं। मौसम में बदलाव आने पर डेंगू का असर कम हो जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि शनिवार को दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।