फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dengue confirmed to woman in Bhadal, condition critical

भड़ल गांव की महिला में डेंगू की पुष्टि, हालत गंभीर

Wed, 19 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed to woman in Bhadal, condition critical
मेरठ के अस्पताल में चल डेंगू से ग्रस्त महिला का उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। चौगामा क्षेत्र में डेंगू व बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसमें भड़ल गांव की एक महिला में डेंगू की पुष्टि होने से ग्रामीण भयभीत हैं। उधर, महिला की हालत गंभीर होने पर मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उधर, अभी तक 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
चौगामा क्षेत्र के भड़ल, दाहा, दोघट, धनौरा समेत कई गांवों में बुखार व डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग बुखार व डेंगू से ग्रस्त चल रहे है। जिनका सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। जिसमें भड़ल गांव में कुछ दिन पहले परिवार के एक सदस्य में डेंगू की पुष्टि हो गई थी। जिसके बाद परिवार की सुमन भी बुखार से ग्रस्त हो गई। जिसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने मेरठ के अस्पताल में महिला का उपचार कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की। उधर, जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इस मामले में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि डेंगू के मरीजों को लेकर सावधानी बरती जा रही है। जिसमें कुछ मरीज प्राइवेट लैब जाकर जांच कराते हैं और पुष्टि होने पर निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। भड़ल गांव में टीम भेजकर महिला के आसपास रहने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। अभी तक जिले में 17 मरीज डेंगू से ग्रस्त मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed