फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of youth of Lumb village in Tehsil

लूंब गांव के युवाओं का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 01 Sep 2021 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of youth of Lumb village in Tehsil
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सांसद को भेजा पत्र
विज्ञापन

खेल मैदान से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
बड़ौत। खेल मैदान से अवैध कब्जा हटवाने और खेल मैदान मेें चल रहे निर्माण कार्य मेें मानक के अनुरूप सामग्री लगवाने की मांग को लेकर बुधवार को लूंब गांव के युवाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में युवाओं ने सांसद को भी पत्र भेजा है।

मनीष लाकड़ा के नेतृत्व में युवक बुधवार को तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम दुर्गेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि गांव में खेल विकास बागपत योजना के तहत गांव में खेल मैदान बनाया जा रहा है, लेकिन न तो खेल मैदान पूरा है और न ही खेल निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री लगाई जा रही है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से खेल मैदान पर हुए अवैध कब्जे को हटवाकर खेल मैदान की जगह पूरी करने व निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री लगवाने की मांग की। एसडीएम ने गांव में पहुंचकर जांच कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें रितिक, गौरव, नीटू, अनुज पहलवान, मनोज, सोनू, मनीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed