फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of villagers of Baoli village in Kotwali

बावली गांव के ग्रामीणों का कोतवाली पर प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers of Baoli village in Kotwali
बड़ौत। बावली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य विनय मास्टर ने बताया कि दुल्हैंडी पर कश्यप समाज के युवकों ने जाट बिरादरी के युवकों पर मामूली कहासुनी को लेकर हमला कर दिया था। इसमें जाट बिरादरी से कई युवक घायल हुए थे। इसके बावजूद पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए घायल युवकों पर ही धारा 307 लगा दी, जोकि गलत है। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मास्टर किशनपाल, मास्टर राजीव, उदयवीर, वीरपाल, देवेंद्र, सुरेश शामिल रहे। उधर, इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि इस मामले में 21 आरोपियों को नामजद और दोनों पक्षों के 10 से 15 के खिलाफ अज्ञात में पुलिस की ओर से ही मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद दोनों पक्षों के पांच-पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल 10 नामजद व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed