{"_id":"63b477dcc9aab01ec81836e5","slug":"demonstration-in-tehsil-demanding-compensation-baraut-news-mrt620426982","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी के पीड़ित पहुंचे थे तहसील
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और शार्ट सर्किट से लगी आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की। वहीं, नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार को कालोनी निवासी सोनू पुत्र सतपाल सराय रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वह सोमवार सुबह फैक्टरी में काम करने गया था। घर पर बच्चे और उसकी पत्नी मौजूद थी। इसी दौरान शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। आग से घर के अंदर रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, राशन, बिस्तर, चारपाई, इन्वर्टर, बैटरी सभी कुछ जलकर स्वाहा हो गया। उन्होंने पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग को लेकर नायब तहसीलदार विकास कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजकुमार, कल्लू, संजीव, प्रमोद, रेखा, सुनीता, नंदू आदि शामिल रहे।