फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration at the Collectorate regarding changing the purchase center of Malkapur Sugar Mill and pending payment

Baghpat News: मलकपुर चीनी मिल के क्रय केंद्र बदलवाने और बकाया भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 03:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 22 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Collectorate regarding changing the purchase center of Malkapur Sugar Mill and pending payment
बागपत। मलकपुर चीनी मिल से जुड़े किसानों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मिल से बकाया भुगतान दिलाने और मिल के सभी क्रय केंद्र बदलकर अन्य मिलों में दिलाने की मांग का ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। उन्होंने मिल को अपना गन्ना न देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का 300 करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य बकाया चल रहा है। चीनी मिल भुगतान करने के लिए तैयार नहीं है। मिल अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण किसान परेशान हैं और अधिकारी भी मिल के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बकाया भुगतान न होने से किसान बैंकों का लोन, बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्चे व फसलों में समय से दवा का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी अवनीश त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापन में किसानों का ब्याज सहित बकाया भुगतान दिलाने, मिल के क्रय केंद्र अन्य चीनी मिलों को आवंटित करने, मिल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सतराज सिंह, करणपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रवीण तोमर, अमित तोमर, वीरेंद्र सिंह, मांगेराम, राममेहर सिंह, सुभाष, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed