फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration at CMO office against hospital operator

अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at CMO office against hospital operator
बागपत सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
बागपत। छपरौली व बनत क्षेत्र के लोगों ने बड़ौत के एक अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई न होने पर 15 मार्च को सीएमओ कार्यालय पर पंचायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि बीती 28 सितंबर को छपरौली की रीतू खोखर को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी आपरेशन के बाद हालत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां दो अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसकी जांच के लिए टीम में महिला चिकित्सक को शामिल किया है। वह जल्द अपनी रिपोर्ट देंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थांबेदार उदयवीर, यशवीर, राजवीर, सुनील, नीरज, सुभाष, कंवरपाल, ओमपाल, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed