{"_id":"621d15e45cb2e90162536029","slug":"demonstration-at-cmo-office-against-hospital-operator-baghpat-news-mrt5787403141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
बागपत सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
बागपत। छपरौली व बनत क्षेत्र के लोगों ने बड़ौत के एक अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई न होने पर 15 मार्च को सीएमओ कार्यालय पर पंचायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि बीती 28 सितंबर को छपरौली की रीतू खोखर को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी आपरेशन के बाद हालत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां दो अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसकी जांच के लिए टीम में महिला चिकित्सक को शामिल किया है। वह जल्द अपनी रिपोर्ट देंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थांबेदार उदयवीर, यशवीर, राजवीर, सुनील, नीरज, सुभाष, कंवरपाल, ओमपाल, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।