फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration against the incident in Udaipur and Amravati

उदयपुर और अमरावती की घटना के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the incident in Udaipur and Amravati
उदयपुर की घटना को लेकर खेकड़ा तहसील मे एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्त? - फोटो : KAHKRA
बागपत/खेकड़ा। राजस्थान के उदयपुर व महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हत्याओं के विरोध में आर्यवीर दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

आर्यवीर दल के यतेंद्र आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम राजकमल यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उदयपुर व अमरावती में हुई हत्याओं पर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत भय का माहौल बनाने के लिए हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने न्यायालय में कड़ी पैरवी कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मौके पर भूषण आर्य, मनोज आर्य, प्रियंका आर्य, सुनील आर्य, सुशील आर्य, शिव, आशीष, लखन आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता खेकड़ा तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार को दिया। कहा कि कन्हैया लाल की हत्या एक जघन्य घटना है। देश का माहौल बिगाड़ने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान प्रियंका आर्या, सत्यवीर ठाकुर, राजीव विश्वकर्मा, नितिन बैसला, सचिन बैसला, राजीव राजपूत, अमित पहलवान, रविंद्र सिंह, आकाश, सुमित, भूरा, कपिल शर्मा, बबलू पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed