फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration against illegal sale of petrol and diesel

अवैध पेट्रोल-डीजल ब्रिकी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against illegal sale of petrol and diesel
बड़ौत। नगर मेें जगह-जगह घरों में हो रही अवैध पेट्रोल-डीजल की ब्रिकी के विरोध में शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर में गुराना रोड, छपरौली चुंगी, पठानकोट मोहल्ला, बावली रोड समेत अन्य कई स्थानों पर अवैध तरीके से घरों में पेट्रोल बेचा जा रहा है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इस संबंध में आपूर्ति विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यकर्ताओं ने अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के नगर में संचालित मीट की दुकानें बंद कराने, काशीराम कॉलोनी दिल्ली रोड पर एक आवास पर अवैध तरीके से पढ़ी जा रही नमाज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। एसडीएम पूजा चौधरी ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इस अवसर पर आलोक, मोनू स्वामी, मोहित, अतुल जैन, सार्थक जैन, अंकित वर्मा, संजीव कुमार, शुभम वर्मा, हरीश दांगी, दिग्विजय सिंह, निखिल जैन, नितिन सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed