{"_id":"6772ef981cea17ac5c012414","slug":"demonstrated-to-demand-compensation-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124133-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन किया
Tue, 31 Dec 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा किसानों की फसल जलमग्न हो गई थी। जलमग्न फसल का मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गंगनहर में पानी छोड़ने के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र के मुकारी, ललियाना, सरफाबाद, पुरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी आदि गांवों के खेतों में पानी भर गया था। इससे गेहूं, टमाटर, मूली, सरसों आदि फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। इससे किसान कर्ज में डूब गए थे। सोमवार को भी पानी का जलस्तर कम नहीं हुआ है।
किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि खेतों में सब्जी की फसल बो रखी है, जो पूरी तरह खराब हो चुकी है। फसल नष्ट होने के कारण किसानों पर कर्ज हो गया है। इससे परिवार का पालन पोषण करने मेें परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रमोद, सुरेश, संतराम, कृष्ण, भुरू, नीरज, ज्ञानी, सत्ते, राजू, धर्म सिंह, मोहित, बिद्दाराम मौजूद रहे। वहीं एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि पानी कम होने के बाद सर्वे कराने के बाद किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।