फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstrated to conduct construction work

निर्माण कार्य की जांच कराने को किया प्रदर्शन

Thu, 18 Mar 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to conduct construction work
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर में निर्माणाधीन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने के आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यालय के निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कॉलेज के भवन के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। अव्वल ईंटों के लाल चटका ईंटों का इस्तेमाल किया जा था है। इसकी शिकायत कई बार अल्पसंख्यक अधिकारी से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी जांच तक करने नहीं आया। ग्रामीणों ने कहा घटिया सामग्री का प्रयोग होने से भवन गिर सकता है, इससे जनहानि होने का अंदेशा है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से हस्तक्षेप कर कॉलेज के निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। इस मौके पर विजयपाल, नीरज, देवेंद्र, अमित, अखिलेश, ब्रह्मपाल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2019 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
अमीनगर सराय। प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत सिंघावली अहीर में वर्ष 2019 में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कॉलेज के निर्माण के लिए चार करोड़ 15 लाख रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed