{"_id":"62e2c93f0f11292f8f3f3b8d","slug":"demolition-of-the-wall-and-other-construction-of-the-guesthouse-of-the-bjp-leader-baghpat-news-mrt598868161","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ी दीवार, ओम सिंह ने विरोध के बाद रखी ये बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ी दीवार, ओम सिंह ने विरोध के बाद रखी ये बड़ी मांग
Fri, 29 Jul 2022 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 05:00 PM IST
सार
जेसीबी से भाजपा नेता के गेस्ट हाउस की दीवार व अन्य निर्माण को तोड़ा गया है। इस दौरान भाजपा नेता ने विरोध किया लेकिन, उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। कार्रवाई के बाद उन्होंने यह बड़ी मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ओम सिंह के फार्म हाउस की दीवार तोड़ी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन पर एनएचएआई ने मवीकलां में कब्जा ले लिया है। गुरुवार को भाजपा नेता के गेस्ट हाउस की दीवार व अन्य निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। जबकि अन्य निर्माण भाजपा नेता ने खुद हटाने के लिए कहा तो एनएचएआई की टीम वहां से लौट गई।
विज्ञापन
मवीकलां गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। वहां जिस जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उसमें से कुछ पर निर्माण हुआ है। इनमें भाजपा नेता ओम सिंह का गेस्ट हाउस का कुछ हिस्सा भी शामिल है।
विज्ञापन
वहीं उस जमीन पर कब्जा लेने के लिए गुरुवार को एनएचएआई की टीम के साथ ही पुलिस बल पहुंचा और ओम सिंह के गेस्ट की दीवार व अन्य निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। ओम सिंह ने विरोध जताते हुए कहा कि उनको वर्ष 2015 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है जो गलत है। उनको वर्ष 2021-22 के सर्किल रेट तय करके मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मानव तस्करी के खुले चौंकाने वाले राज, पुलिस अफसर भी हैरान, ये बड़ा लालच देकर लाते थे गरीबों के बच्चे
वहीं जेसीबी से तोड़फोड़ कराए जाने पर उन्होंने जल्द ही अधिग्रहण जमीन पर हुए निर्माण को खुद तोड़ने की बात कही तो टीम वहां से लौट गई।