फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demanded protection money from Meerut jail

मेरठ जेल से मांगी रंगदारी

Thu, 05 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत में मेरठ जेल में बंद गोलू ने फोन करके चिरचिटा गांव के किसान देशराज सिंह से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने गोल समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


चिरचिटा गंाव के किसान देशराज सिंह ने दी तहरीर में कहा दो मई को शाम करीब साढे़ छह बजे मेरठ जेल में बंद गांव के ही गोलू का फोन आया। आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर मौत के घाट उतारने की धमकी दी। इसके अलावा गांव के ही दो लोगों ने उसके पास कॉल कर रंगदारी मांगी।

विज्ञापन

 

 

दोनों आरोपी इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। इससे वह भयभीत है। उसने सिंघावली अहीर थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा इस मामले में गोलू, भगवत और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मेरठ जेल में बंद आरोपी गोलू से इस संबंध में पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सचिन नंदा के खिलाफ चार्जशीट तैयार
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल की बागपत के मेरठ रोड पर लोहे की दुकान है। छह मार्च 2016 को उनकी दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश खत देकर गए थे। खत के माध्यम से गौतमबुद्धनगर की कासना जेल में बंद राहुल खट्टा का गुरु बताए जाने वाले सचिन नंदा ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

पुलिस ने बली गांव के आरोपी दीपक, बुढेड़ा गांव के अजय और सूरजपुर महनवा गांव के शुभम को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। आरोपी जेल में बंद है। कोतवाली एसएसआई का कहना है कि पुलिस ने आरोपपत्र तैयार कर लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed