फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demanded protection money from businessmen

खल व्यापारी से रंगदारी मांगी

Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में खल-चूरी व्यापारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। फोन के बाद धमकी का रजिस्ट्री पत्र व्यापारी के घर पहुंचा है। बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी और उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। इसको लेकर व्यापारी का परिवार भयभीत है। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

ब्रजेश पुत्र जनेश्वर दयाल गुराना रोड निवासी है। उसकी बड़ौली रोड पर स्थित सुभाष मार्केट में खल-चूरी की दुकान है। व्यापारी ने बताया 15 दिन पूर्व उसके मोबाइल पर फोन आया था, जिस पर उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने उसे हल्के में लिया और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी।

विज्ञापन

 

चार अप्रैल को उन्हें रजिस्ट्री डाक से पत्र मिला। जिसमें 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर उसे व उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। पत्र में यह भी लिखा है 18 अप्रैल की शाम को चार बजे बागपत रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर दो पर पेड़ के नीचे हमारा आदमी मिलेगा। यह पुलिस को इसकी सूचना दी तो तुम वापस नहीं जा पाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने पत्र में पूरा नक्शा भी बनाकर दिया है। इससे व्यापारी का पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed