फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to stop illegal cutting in the village

गांव में चल रहे अवैध कटान को रोकने की मांग

Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop illegal cutting in the village
गांव में चल रहे अवैध कटान को रोकने की मांग
विज्ञापन

बागपत। सैडभर के अमित पुत्र रामनिवास ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में गांव के एक युवक पर तालाब पर कब्जा कर होटल बनाने तथा पशुओं का कटान करने का आरोप लगाया है। कहना है कि कटान होने से वहां दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। आरोप है कि कटान का विरोध करने पर आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसने एसडीएम से मामले की जांच कर होटल व अवैध कटान को रोकने की मांग की है। संवाद

------------------
अभद्र व्यवहार करने का आरोप
बागपत। रटौल की गुलशन पुत्री सलीम ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव के तीन युवकों ने उसे एक जोड़ी चांदी की पाजेब बेची थी। पाजेब चोरी की होने की जानकारी होने पर उसने पाजेब वापस कर दी थी। अब रटौल चौकी इंचार्ज उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है तथा 20 हजार रुपये का दबाव बना रहा है। आरोप है कि रुपये न देने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। उसने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed