{"_id":"5f1b26ab8ebc3e637646ff26","slug":"demand-to-open-shop-on-saturday-and-sunday-before-raksha-bandhan-baraut-news-mrt4927770138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन से पहले शनिवार और रविवार को दुकान खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन से पहले शनिवार और रविवार को दुकान खोलने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रक्षा बंधन से पहले शनिवार और रविवार को दुकानें खोले जाने की मांग उठने लगी हैं। व्यापारियों का कहना है कि रक्षाबंधन भाई बहन का त्योहार है। इस दौरान भाई बहन एक दूसरे के लिए मिठाई और तोहफे खरीदते हैं। यह सब खरीदारी रक्षाबंधन से एक दो दिन पहले होती है।
कोरोना के चलते शनिवार और रविवार को दुकान बंद रहेगी। ऐसे में लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर दुकानें खुलवाए जाने की मांग की।
क्या कहते हैं व्यापारी----------
बड़ौत। व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल व मनोज जैन का कहना है कि रक्षाबंधन के त्योहार से दो दिन पहले दुकानें बंद रहेंगी, तो लोग राखी, मिठाई और गिफ्ट की खरीदारी कैसे कर पाएंगे। ऐसे में शनिवार और रविवार को दुकानें खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
बड़ौत। अंकुर जैन व संजय जैन का कहना है कि यदि शनिवार व रविवार को दुकानें नहीं खुलेगी तो सभी को परेशानी होगी। वहीं दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में डीएम से दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की गई है।